श्री राधा सिटी कालोनी के एक पार्क में पाैधरोपण करते हुए।
मथुरा। संत निरंकारी मिशन ने हराभरा खुबसूरत वनों का देश बनाने के लिए 4 वर्ष पूर्व शुरू की गई शृंखला वननेस-वन अभियान के पांचवें चरण में पौधे लगाकर वास्तविक देशभक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसी क्रम में मथुरा जिले में 173 पौधे लगाए गए।
किशोर स्वर्ण ने बताया कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा गोवर्धन रोड के सतोहा स्थित श्री राधा सिटी काॅलोनी के पार्क में एचके अरोड़ा के नेतृत्व में 133 और कोसीकलां के मुखी शुशील मदान के नेतृत्व में गांव सुपाना में 40 पौधे रोपे गए। मुख्य अतिथि स्टेशन निदेशक एनपी सिंह तथा विजय बहादुर ने पौधे रौपे।
सोसायटी अध्यक्ष हरिमोहन शर्मा तथा पतांजलि योग पीठ की महिला प्रभारी रूचि द्विवेदी ने बताया कि नीम, अमलदास, आंवला, गुलमोहर, सेजन, जामुन, कदम्ब आदि के 133 पौधे लगाए गए। महेश कुमार शर्मा, सरीता माहेश्वरी, देवेश द्विवेदी, श्याम सोनी, चक्रेश पाठक, योगेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद