फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शराब के ठेके में तोड़फोड़ करने के नौ आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। गांव भरतिया में कंपोजिट शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों और महिलाओं ने सोमवार को 4-5 घंटे तक हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उधर, आक्रोशित ग्रामीणों की मांग है कि गांव से ठेका को हटाया जाए। इससे गांव का माहौल खराब हो गया है।
विज्ञापन

दरअसल, आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार सुबह शराब के ठेके पर पहुंच कर तोड़फोड़ की थी। आरोप है कि ठेके में घुसकर शराब की बोतलें फोड़ी और सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। चार थानों की पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और मामला शांत कराया। उधर कुछ लोगों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई थी। ठेका संचालक यदुवीर ने गांव भरतिया निवासी श्यामवीर, सत्तो, ऋषिपाल, विजेंद्र, विकास समेत चार महिलाओं के खिलाफ नामजद और 30 से 40 लोगों के अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने आरोपियों को भरतिया पानी की टंकी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ श्वेता वर्मा और थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना की वीडियो ले ली है। उसके आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें