फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन परिक्रमा पर सीएम के प्रमुख सचिव से एनजीटी में जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गिरिराज परिक्रमा गोवर्धन की व्यवस्थाओं को लेकर नाराज एनजीटी ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से जवाब तलब कर लिया है। मुड़िया पूर्णिमा पर परिक्रमा मार्ग में गंदगी से खफा हुए कोर्ट ने डीपीआरओ को कड़ी फटकार लगाई। डीएम के बचाव में आने पर सख्त एतराज जाहिर किया।
विज्ञापन

सोमवार को गिरिराज परिक्रमा संरक्षण संस्थान की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान न्यायाधीश रघुवेंद्र सिंह राठौर व सत्यवान सिंह गर्ब्याल ने कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सफाई व्यवस्था पर सबसे ज्यादा चिंता जताई। कहा कि सबसे खराब स्थिति साफ सफाई की रही है। इसके लिए डीपीआरओ को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि आपकी वजह से सब व्यवस्था खराब हुई है।
एसडीएम गोवर्धन को भी अधिक संख्या में भंडारों की अनुमति देने के लिए कोर्ट की नाराजगी का शिकार होना पड़ा। इसके संपूर्ण दस्तावेज दाखिल करने को कहा। वर्तमान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार निकट होने की स्थिति में डीएम को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खासकर साफ सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने को कहा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को न्यायालय ने त्योहार से पूर्व ट्रैफिक की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार के अधिवक्ता ने कहा कि अब डीजे बजाने को प्रतिबंधित कर दिया है। याचिकाकर्ता आनंद गोपाल दास, सत्य प्रकाश मंगल के अधिवक्ता पर्यावरण विद एमसी मेहता और सार्थक चतुर्वेदी सफाई को लेकर छायाचित्र भी कोर्ट के समझ प्रस्तुत किए। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें