गोवर्धन में एनजीटी के आदेशों की अनुपालना के बारे में जानकारी लेते परिदृश्य समिति के अध्यक्ष जस्?
- फोटो : MATHURA
गोवर्धन(मथुरा)। एनजीटी की परिदृश्य समिति के अध्यक्ष जस्टिस एसके सिंह ने रविवार को गोवर्धन परिक्रमा का जायजा लिया। एसडीएम राहुल यादव से उन्होंने कोर्ट द्वारा तय बिंदु पर जानकारी ली। इस दौरान गिरिराज परिक्रमा मार्ग में नो कंस्ट्रक्शन और नो व्हीकल जोन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होेंने सर्विस रोड की समीक्षा रिपोर्ट भी मांगी है।
परिदृश्य समिति के अध्यक्ष जस्टिस एसके सिंह गोवर्धन में एनजीटी के आदेश पर हुए कार्यों की समीक्षा की। वे सबसे पहले मानसी गंगा के मुकुट मुखारविंद मंदिर पहुंचे। यहां मानसीगंगा का निरीक्षण किया। स्थानीय राम भरोसी पाठक ने उन्हें यात्रियों के लिए शौचालय से संबंधित परेशानियों से अवगत कराया। एसडीएम ने एसटीपी प्लांट, रिंग रोड और अन्य बिंदुओं के बारे में विस्तार से बताया। उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने मानसीगंगा के जल का नमूना लिया। राजस्थान सीमा क्षेत्र की भी जानकारी ली। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी वन ब्रजेश सिंह परमार, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ डॉ अरविंद कुमार, प्रताप सिंह, व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष गणेश पहलवान, जैकी चाचा, पुरुषोत्तम आदि थे।
्र