फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: परिक्रमा मार्ग में गंदगी देख भड़के नवागत नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर निगम मथुरा-वृंदावन के नवागत नगर आयुक्त ओजस्वी राज पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले ही दिन वृंदावन परिक्रमा मार्ग का औचक निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था में लापरवाही और गंदगी मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाई और कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि लापरवाही मिलने पर संस्था को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने नगर निगम की पूरी टीम के साथ जादौन पार्किंग से लेकर मदन मोहन मंदिर, काली देह, इस्कॉन गोशाला, केली कुंज, रमन रेती होते हुए प्रेम मंदिर तिराहे तक पूरे परिक्रमा मार्ग का पैदल भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कूड़ा निस्तारण, नालियों की स्थिति और सफाई कर्मियों की उपस्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर गंदगी के ढे़र और सफाई कर्मियों के नदारद रहने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सफाई का जिम्मा संभाल रही कार्यदायी संस्था ''''उज्ज्वल ब्रज'''' के प्रतिनिधियों को जमकर फटकार लगाई।
उन्होंने कहा कि केवल पेरोल (कागजों) पर सफाई कर्मियों का नाम दर्ज होना काफी नहीं है। सभी कर्मियों की कार्यस्थल पर वास्तविक उपस्थिति और काम का परिणाम दिखना अनिवार्य है। जब संस्था के प्रतिनिधि कर्मियों की मॉनिटरिंग को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो नगर आयुक्त के निर्देश पर संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया। सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक को मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, चंद्र प्रकाश पाठक, अनिल कुमार नगर, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें