लाड़िलीजी मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रीराधा रानी को छप्पन प्रकार के व्यंजनों के भोग लगाए गए। श्रद्धालुओं को दर्शन करने में परेशानी न हो इसके लिए मंदिर के सेवायतों ने राधारानी के श्रीविग्रह को मंदिर के गर्भ गृह से बाहर लाकर दर्शनों की व्यवस्था की।
दिल्ली के भक्त ने भेंट किया 31 किलो चांदी का सिंहासन
नववर्ष पर राधारानी मंदिर में लाड़िलीजी को दिल्ली के एक भक्त ने 31 किलोग्राम चांदी का सिंहासन भेंट किया। राधारानी ने सिंहासन पर विराजमान होकर भक्त को दर्शन दिए।
गिरिराज की शरण में नए साल का आगाज
नए वर्ष के आगाज पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गिरिराजजी की परिक्रमा लगाई। शनिवार रात को भक्ति में डूबे लोग मंदिरों में पहुंचे। गिरिराज दानघाटी मंदिर में मांगलिक अभिषेक भोर चार बजे की बेला में सेवायत मथुरा प्रसाद कौशिक, लाला पंडित ने अन्य सेवायतों के साथ किया। मुकुल शर्मा, परीक्षित कौशिक, कन्हैया शर्मा आदि मौजूद रहे। मानसी गंगा के मुकुट मुखारविंद मंदिर, हरिगोकुल मंदिर, जतीपुरा मुखारविंद मंदिर, गिरिधारी गौड़ीय मठ आदि में भी श्रद्धालु उमड़ते रहे।
दाऊ दादा के दर्शनों को उमड़े भक्त
नववर्ष के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दाऊ दादा के दर्शन कर पुण्यलाभ अर्जित किया। दर्शनों के लिए देर शाम तक भीड़ लगी रही। इस दौरान मंदिर के रिसीवर आरके पांडेय ने भक्तों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
मंदिरों में लगी कतारें
मांट रोड खादर में स्थित राधारानी मंदिर पर रविवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। राधारानी समिति की पदयात्रा में पवन गोयल, लोकेश शर्मा, सोनू पेंटर, प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सोनई स्थित सोना देवी मंदिर से निकली पदयात्रा में गिर्राज पाठक, विनोद उपाध्याय, मुनीश रावत, शैलू आदि साथ थे।
न्यू ईयर पार्टी में लोगों ने खूब किया धमाल
पंचशील कालोनी वेलफेयर सोसाइटी ने नववर्ष कार्यक्रम में जमकर धमाल हुआ। स्वामी धर्मचंद, रमा पाराशर, सतीश शर्मा, प्रिया शर्मा, मीरा, रामकिशन फालैनिया, अंकित आदि मौजूद रहे।
भजन संध्या से किया नव वर्ष का स्वागत
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर फूलडोल चौक में यूथ भक्त संघ की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। कौमी एकता मंच के संयोजक समाजसेवी खगुल भारद्वाज, आयोजक गौरव वार्ष्णेय, धीरज भार्गव, हेमंत वार्ष्णेय, सिद्धांत वार्ष्णेय, सपा नगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
नववर्ष पर बांटा खिचड़ी का प्रसाद
नव वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को कस्बे में जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद व फल वितरित किए गए। नगर पंचायत कार्यालय पर जाहरवीर बाबा कमेटी के सदस्यों ने नगर पंचायत अध्यक्ष मुरारीलाल शर्मा के नेतृत्व में दही बड़े बांटे। सभासद मोहन लाल अग्रवाल, महीपाल सिंह, बिरजी भगत, हरीनारायन शर्मा आदि मौजूद रहे।