फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ शिक्षण संस्थान में रफी के तरानों पर झूमे विद्यार्थी

Sat, 31 Dec 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
अमरनाथ शिक्षण संस्‍थान
विज्ञापन
अमरनाथ शिक्षण संस्थान में महान गायक मौ. रफी के जन्मदिन पर छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और संगीत के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रफी के गीतों से सजे नृत्य और संगीत के कार्यक्रम ‘दिल जो न कह सका...’ में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति पर मातृकृपा सभागार तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन


बार-बार दिन ये आये..., तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है..., मधुवन में राधिका नाचे रे... न किसी आंख का नूर हूं.. आदि आदि गानों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने सैनिकों के जिंदगी पर आधारित हकीकत फिल्म का गाना होके मजबूर... प्रस्तुत किया।

अतिथि अजय शुक्ला, आकाशवाणी के कलाकार सुरेश गुप्ता, बजरंग सिंह राठौर ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। संस्था के चेयरमैन डा. आदित्य कुमार वाजपेयी, उप प्रधानाचार्य डा. अनिल कुमार, प्रशासनिक अधिकारी डा. अरुण कुमार, शैक्षणिक प्रभारी डा. अनुराग वाजपेयी ने अतिथियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें