फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: भाजपा बूथ अध्यक्ष के भतीजे की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने संदिग्ध पकड़े...पूछताछ जारी

Fri, 03 Oct 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में भाजपा बूथ अध्यक्ष के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र में गोवर्धन फ्लाईओवर के नीचे बृहस्पतिवार की देर रात भारतीय जनता पार्टी के आजनौख के बूथ अध्यक्ष के भतीजे अजीत (24) की पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने परिजन के साथ दशहरा का मेला देखकर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन


गांव आजनौख बूथ अध्यक्ष शुगर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा अजीत दशहरा का मेला देखने गया था। देर रात को उनके पास घबराया हुआ आया और उसने कहा कि होटल आरपीएल के पास गांव के ही लाेगों के साथ झगडा हो गया है। इस पर उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं है। हम दूसरे रास्ते से घर चलते हैं। 

वह भतीजे अजीत व उसके भाई को लेकर बरसाना रेलवे क्रॉसिंग की कर तरफ जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रात करीब 11 बजे आजनौख गांव के ही तीन-चार लोग आए। सभी के पास हथियार थे। उन्होंने घेर लिया। एक ने शुगर सिंह को पकड़ा तो दूसरे ने अजीत के छोटे भाई को पकड़ लिया। इसके बाद अजीत के सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

शुगर सिंह ने बताया कि इसके बाद वह बेहोश हो गए। अजीत को गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकले। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस अजीत को अस्पताल लेकर पहुंची मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक अजीत के पिता जगदीश किसान हैं। उनके अजीत बड़ा बेटा था। शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं। हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया। हत्या के पीछे रंजिश बताई जा रही है। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

चार नामजद सहित छह के विरुद्ध केस दर्ज
मृतक के चाचा ने गांव आजनौख निवासी सोनू पुत्र बबली, पवन पुत्र कुंवरपाल, जीतू पुत्र नेत्रपाल, फालैन निवासी मृदुल पुत्र पप्पू उर्फ रामस्वरूप व दो अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें