फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्रजधाम कॉलोनी में पड़ोसी महिला को पीटा, बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस से भी की धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर की ब्रजधाम कॉलोनी में एक फ्लैट में किराए पर रह रहीं महिलाओं ने हंगामा काटा। पड़ोस में रहने वाली एक महिला द्वारा उनके अनैतिक कार्यों की शिकायत पुलिस से करने पर आरोप है गुस्सायी महिलाओं ने पीड़ित महिला को पीटकर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और कोतवाली प्रभारी के साथ भी आरोपी महिलाओं ने अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की कर दी। पुलिस ने चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ की रहने वाली यशोदा अपने बच्चों के साथ ब्रजधाम कॉलोनी के एक फ्लैट में रहती हैं। यशोदा के अनुसार, उनके पड़ोस के फ्लैट में करीब आधा दर्जन महिलाएं किराए पर रहती हैं, जिनके यहां संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यशोदा ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से कर दी थी। जब की भनक आरोपी महिलाओं को लगी, तो उन्होंने यशोदा के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस टीम से भी अभद्रता और धक्का-मुक्की कर दी। कोतवाली पुलिस ने तुरंत महिला पुलिस बल को बुलाया और हंगामा कर रही चार आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद कॉलोनी के अन्य लोग भी कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित महिला ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें