वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट में कुल 35240 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 33099 ने परीक्षा दी जबकि 30870 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले जिले की साख गिरी है। पिछले साल प्रदेश में मथुरा 65 वें स्थान पर था। इस बार गिरकर 64 वें स्थान पर आ गया है।
टॉप टेन की सूची में बेटियों की संख्या अधिक
इंटरमीडिएट के जारी हुए परीक्षाफल में जिला टॉप करने में बेटों के मुकाबले बेटियों की संख्या अधिक रही। कोसीकलां की छात्रा नीरज और गोवर्धन के अरबीन खान 90.60 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। वहीं दूसरे स्थान पर महेंद्री रहीं। टॉप टेन की सूची में 9 छात्राएं और 6 छात्र शामिल हैं। बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें मौका मिला तो वह बेटों से बेहतर करके दिखा सकती है।
कुल छात्र
इंटर में पंजीकृत विद्यार्थी 35682
परीक्षा देने वाले 35185 विद्यार्थी
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 26524
इंटर का प्रतिशत रहा 75.38
ये भी पढ़ें-
UP: अस्पताल में अटक गई लिफ्ट, एक घंटे तक फंसे रहे मरीज समेत पांच लोग; पुलिस ने ग्राइंडर से दरवाजा काटकर निकाला