फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: स्मार्ट मीटर के खिलाफ बिजलीघर पर हल्ला बोल, लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं महिलाएं; जमकर किया हंगामा

Thu, 23 Apr 2026 01:22 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के लक्ष्मी नगर बिजलीघर पर स्मार्ट मीटर से परेशान उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने के बाद भी कनेक्शन कटने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आक्रोशित महिलाओं ने लाठी-डंडों के साथ प्रदर्शन किया, जिसके बाद अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर बदलने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
बिजलीघर पर हंगामा करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ता और विद्युत अधिकारियों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन स्मार्ट मीटर से दुखी उपभोक्ता बिजलीघर पर हंगामा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को लक्ष्मी नगर बिजलीघर पर महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। विद्युत अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर बदलने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह यमुनापार स्थिति लक्ष्मी नगर बिजली घर पर तिवारीपुरम समेत आसपास क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक महिला-पुरुष पहुंच गए। महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर बिजलीघर पहुंची। लाठी-डंडे देखकर विद्युत अधिकारियों के होश फाख्ता हो गए। महिलाओं ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। तिवारीपुरम निवासी प्रेमलता ने बताया कि जबसे स्मार्ट मीटर लगा है परेशानी शुरू हो गई है। बिल जमा करने के बाद भी कनेक्शन कट रहा है। शिकायत करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। 
विज्ञापन

मौके पर मौजूद विद्युत अधिकारियों ने आक्रोशित उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर बदलने का आश्वासन देकर किसी तरह शांत किया। हंगामा करने वालों में चंद्रवती, ललिता, हेमलता, मोहित गुप्ता, कुसुम समेत महिला-पुरुष मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें