फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विश्व कुश्ती में रजत पदक जीतने पर नीलम सिरोही का होगा स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान नीलम सिरोही ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर देश और ब्रज का नाम रोशन किया है। स्वदेश वापसी पर दिल्ली से लेकर उनके पैतृक गांव बाटी फैंचरी तक स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ के महासचिव जनार्दन सिंह पहलवान ने बताया कि नीलम की सफलता युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। नीलम एक नवंबर की रात करीब एक बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर पहुंचेंगी। वहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली से उनके पैतृक गांव तक स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित है।
कोसीकलां में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय के नेतृत्व में अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद चौमुहां और छटीकरा में भी खेल प्रेमी उनका स्वागत करेंगे। जैन मोटर्स से ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालने की तैयारी है। गुरु मोहन श्याम कुश्ती एकेडमी के पहलवान भी उनका अभिनंदन करेंगे। बधाई देने वालों में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा पहलवान, कोषाध्यक्ष हरिओम शर्मा, संगठन मंत्री शिव सिंह, अशोक मित्तल, शोभन सिंह और हरदयाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें