फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना शुद्धिकरण को लेकर यमुना रक्षक दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जय कृष्ण दास महाराज के नेतृत्व में दल की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक हुई। इसमें यमुना नगर दिल्ली-फरीदाबाद से लेकर इटावा, बुंदेलखंड और गुजरात के साथ-साथ देश भर में जन जागरूकता अभियान चलाकर यमुना भक्तों को जोड़ने एवं शांतिपूर्ण आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई ।
विज्ञापन

यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण महाराज ने बताया कि इस महासंगठन को विस्तार एवं मजबूती प्रदान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने यमुना को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि संत जय कृष्ण दास महाराज के नेतृत्व में यमुना भक्त एक बार दोबारा अंगड़ाई लेने और यमुना को अविरल और निर्मल स्वरूप दिलाने को लामबंद हो रहा है ।
राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किये गए प्रकाश सिंह ने कहा कि कलम के दम पर यमुना के जल को निर्मल और अविरल करवाएंगे बल्कि समूचे विश्व को अहिंसा के मार्ग पर चलकर सच्चे देश भक्त होने का प्रमाण भी देंगे। रोड सेफ्टी के लिए जन जागरूकता फैलाने वाली नेशनल राइडर पूजा यादव ने कहा कि यमुना की दयनीय स्थिति देख कर लगता है कि रोड से ज्यादा यमुना सेफ्टी पर काम करने की आवश्यकता है ।
विज्ञापन

इस अवसर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य सोहन लाल, राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप पटेल ,राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष जसवीर सिंह सिसोदिया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ राजवीर सिंह ,राष्ट्रीय सचिव विद्यासागर राय, फरीदाबाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रशांत भाटी, मथुरा जिला प्रभारी राधा बल्लभ शर्मा, प्रदीप पटेल , रतेंद्र सिंह, नत्थी सिंह, मोहन श्याम, सुदामा थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें