फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: उत्तराखंड हादसे के बाद नंदादेवी सुपरफास्ट ट्रेन हुई निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तराखंड के धराली में हुए हादसे के चलते बुधवार को नंदादेवी सुपरफास्ट ट्रेन निरस्त कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोटा से शुरू होने वाली इस ट्रेन का संचालन मथुरा होते हुए देहरादून तक होता है।
विज्ञापन

रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि नंदादेवी सुपरफास्ट ट्रेन का नियमित संचालन कोटा से देहरादून के बीच होता है। ट्रेन रात 9.38 मिनट पर मथुरा जंक्शन पर पहुंचती है। यहां आरक्षित व अनारक्षित श्रेणी के औसतन 200 से 250 यात्री इस ट्रेन से सफर करते हैं।
बुधवार को ट्रेन निरस्त होने से यात्री परेशान नजर आए। कोई बसों में सीट के लिए प्रयास करता नजर आया तो किसी ने टैक्सी या निजी वाहन का सहारा लिया। आगे ट्रेन निरस्त रहेगी या संचालन होगा, इसकी कोई सूचना फिलहाल नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें