फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलदेव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 24 व नंदोत्सव 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। ब्रज के राजा दाऊजी महाराज की नगरी बलदेव में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 24 अगस्त को मनाया जाएगा। 25 अगस्त को नंदोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है।
विज्ञापन

मंदिर रिसीवर आरके पांडेय एवं पुजारी रामनिवास शर्मा ने बताया कि भगवान बलदेव जी के छोटे भ्राता श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 24 अगस्त की मध्य रात को मनाया जाएगा। ठाकुर जी का मध्य रात को अभिषेक कर हीरा-जवाहरात शृंगार होगा।
विशेष दर्शनों जिसमें हीरा जवाहरात से विशेष शृंगार होगा। विशेष आरती के दर्शन होंगे। 25 अगस्त को दोपहर में समाज गायन के साथ नंदोत्सव होगा। भगवान बलदेव जी के समक्ष मल्ला विद्या का प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें