मथुरा। अखंडानंद आश्रम में सोमवार को पुष्प बंगला के मध्य विराजमान भगवान शिव व देवी पार्वती।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। मोतीझील क्षेत्र स्थित स्वामी अखंडानंद आश्रम में सोमवार को भगवान शिव का संतों ने रुद्राभिषेक किया और भव्य फूल बंगला सजाया। स्वामी अखंडानंद महाराज द्वारा स्थापित भगवान शिव का प्रात: पुजारी कृष्णा त्रिपाठी ने संतों के सानिध्य में अभिषेक किया।
पूजा अर्चना करने के पश्चात शाम को भगवान ने बर्फ की शिलाओं के बीच सजे पुष्प बंगला में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर स्वामी सच्चिदानंद, स्वामी गोविंदानंद, स्वामी महेशानंद, रामनरेश, रवि द्विवेदी, गुमानदेव, मूलचंद अवस्थी, विद्याधर तिवारी आदि उपस्थित थे।