फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में अवैध मांस विक्रेताओं पर नगर परिषद का शिकंजा,  15 से अधिक दुकानों को दिया गया नोटिस

Tue, 29 Apr 2025 12:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में खुली मीट की दुकानों पर नगर परिषद ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 15 विक्रेताओं को नोटिस दिया गया है। 

 
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में मीट की दुकानों पर नोटिस चस्पा करने के दौश्रान लगर एकत्रित लोग। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में खुली मीट की अवैध दुकानों पर नगर परिषद की ओर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर में मीट की दुकानें अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। दुकान संचालन के लिए खाद्य विभाग की अनुमति है और न नगर पालिका की एनओसी। सोमवार को नगर पालिका स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक राजीव यादव, पशु चिकित्सक ने प्रवर्तन दल के साथ निकासा क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया, जिसमें नियमों की अनदेखी पर 15 से अधिक मीट विक्रेताओं को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

नगर में बिना लाइसेंस के तमाम मीट की दुकानें संचालित हो रही हैं। कई दुकानदार खुले में मीट की बिक्री करते हैं, उनके अवशेष नाले-नालियों में डाल देते हैं, जिससे राहगीर व आसपास लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह के निर्देश पर नगर पालिका टीम ने पशु चिकित्सक, पुलिस बल के साथ दिल्ली गेट, निकासा पर मीट की दुकानों का निरीक्षण किया, जिसमें किसी के पास दुकान संचालन की अनुमति व एनओसी से संबंधित प्रपत्र नहीं पाए गए।

 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिना अनुमति दुकान का संचालन करने पर 15 से अधिक लोगों को नोटिस दिए गए हैं। चेतावनी भी दी गई है कि यदि दुकानें बंद न कीं तो उनके विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें