मथुरा में राजस्थान रोडवेज की बस से दिल्ली भेजे जा रहे करीब एक करोड़ रुपये के 650 ग्राम सोने की चोरी के मामले में बरामद सोने का अब तक कोई दावेदार सामने नहीं आया है। पुलिस असली मालिक की तलाश कर रही है और कूरियर एजेंसी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
राजस्थान रोडवेज की बस से कूरियर के माध्यम से दिल्ली भेजे जा रहे करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने का अब तक कोई दावेदार सामने नहीं आया है। पुलिस सोने के वास्तविक मालिकों की तलाश में जुटी है। साथ ही पुलिस कूरियर एजेंसी की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल, 24 जुलाई को थाना हाईवे क्षेत्र में राजस्थान रोडवेज की बस से दिल्ली भेजे जा रहे 650 ग्राम सोने के पार्सल की चोरी हो गई थी। घटना के बाद कूरियर एजेंसी के मैनेजर ने हाईवे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने पूर्व रोडवेज बस चालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, घटना का खुलासा होने के बाद भी बरामद 650 सोने का कोई दावेदार सामने नहीं आया है।
अब पुलिस वास्तविक मालिकों की तलाश में जुटी है और आयकर विभाग को भी पत्राचार किया है। ताकि सोने के असली मालिक की कुंडली खंगाली जा सके। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया है कि कूरियर एजेंसी की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।