फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल में रिटायर होंगे एमवीडीए कर्मी

Sat, 23 Jan 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एमवीडीए में तैनात कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 से 60 वर्ष कर दी गई है। विप्रा की बोर्ड में यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा बरसाना रोपवे और आगामी बजट के लिए 359.83 करोड़ रुपये खर्च का आकलन किया गया है। धनराशि को स्वीकृति भी दे दी गई। 
विज्ञापन


विप्रा सभागार में शनिवार को बोर्ड बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर ने की। बैठक में रखे गए 27 प्रस्ताव में से दो को मंडलायुक्त ने आगामी बैठक के लिए स्थगित कर दिया। शेष को सदस्यों की सहमति के बाद स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इसमें नगरीय विकास शुल्क में प्राप्त धनराशि के उपयोग, ग्रीन बिल्डिंग्स के निर्माण को प्रोत्साहन, सरकारी और प्राइवेट भवनों में रूफटॉप सोलर पावर प्लांट, आवास नीति के तहत भूमि जुटाने, जनसुविधा केंद्रों की स्थापना, अजीजपुर भू-अर्जन प्रक्रिया निरस्त करने, बरसाना में रोपवे सहित कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष किए जाने के प्रस्ताव शामिल रहे।
विज्ञापन


इनके अलावा विप्रा बोर्ड ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए पुनरीक्षित और आगामी वित्त वर्ष 2016-17 के लिए प्रस्तावित बजट को भी स्वीकृति दी। इसमें 2015-16 के पुनरीक्षित बजट में 143.71 करोड़ आय और 102.91 करोड़ खर्च का अनुमान प्रस्तुत किया गया है। आगामी वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 148.88 करोड़ की आय और 210.95 करोड़ के खर्च वाले बजट को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस तरह आगामी वित्तीय वर्ष में विकास प्राधिकरण आय से अधिक खर्च करने जा रहा है।

बैठक में डीएम राजेश कुमार, विप्रा उपाध्यक्ष सीपी सिंह, सचिव एसबी सिंह, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक लखनऊ अजय कुमार मिश्रा, संयुक्त आयुक्त उद्योग आगरा सुधांशु मोहन, अपर निदेशक कोषागार आरके सिंह, चीफ इंजीनियर आरके शुक्ला, मुख्य लेखाधिकारी जयप्रकाश, एसई विद्युत सहित मथुरा चेयरमैन मनीषा गुप्ता, वृंदावन चेयरमैन और तनवीर अहमद, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें