वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर की रेलिंग का कार्य कार्यदायी संस्था में शामिल एक मुस्लिम कारीगर को दिए जाने संबंधी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बताया गया कि यह कार्य कुछ अधिकारियों ने सलीम नामक व्यक्ति को दिया है।
सेाशल मीडिया पर डॉक्टर संदीप ने वायरल वीडियो में बताया कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रेलिंग लगाने का कार्य मेरठ की एजेंसी को मिला है। इसके मुख्य भागीदार सलीम खान हैं, जो कि अधिकारियों के चहेते होने के साथ ही एक पार्टी से जुड़े हैं। वीडियो में यह दावा किया गया कि मथुरा के एक प्रशासनिक अधिकारी का इन्हें टेंडर दिलवाने में हाथ है।
वहीं मंदिर के सेवायत प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने कहा कि पुराने समय से मुस्लिम कारीगर मंदिरों का निर्माण, नक्कासी का कार्य करते आ रहे हैं। यह इस कार्य में माहिर होते हैं। यहां तक कि ठाकुरजी के मुकुट व शृंगार भी मुस्लिम कारीगर बना रहे हैं। ठाकुर बांकेबिहारी भी इस समाज के करीगरों द्वारा तैयार पोशाक धारण करते हैं। इसमें कोई बुराई प्रतीत नहीं होती।