मथुरा/कोसीकलां। नगला सिरौली में हथियार तस्करों के हमले में 28 जनवरी को गोली लगने से घायल युवक अमर ने केडी अस्पताल में बुधवार को दम तोड़ दिया। वीडियोग्राफी में दो डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम किया गया। बाद में पुलिस सुरक्षा में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के बेटे भविष्य ने मुखाग्नि दी। वहीं, जांघ में गोली लगने से घायल हुए दरोगा को नोएडा के जेपी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।
अंतिम संस्कार में एसपी क्राइम राधेश्याम राय, साीओ छाता जगदीश कालीरमण और सीओ सदर रमेश तिवारी फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि पुलिस सुरक्षा में अमर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।