फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया मेला: गोवर्धन में जेबकट, चेन स्नेचरों ने डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। राजकीय मुड़िया मेला में हर वर्ष की तरह इस बार भी जेबकट, चेन स्नेचरों ने बड़ी संख्या में गोवर्धन में डेरा डाल कर पुलिस को खुली चुनोती दी है। जेबकट, चेन स्नेचरों ने पुलिस सुरक्षा घेरा तोड़ कर चार दिन में 300 से अधिक श्रद्धालुओं को अपना शिकार बना लिया, हालांकि इस पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव ने एसओजी, स्वाट, सर्विलांस के अलावा थाना पुलिस को लगा रखा है। 7 आरोपियों को पकड़ कर उनके कब्जे से 54 मोबाइल भी बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

गोवर्धन का राजकीय मुड़िया मेला 8 जुलाई से शुरू हुआ था, मंगलवार तक अनुमानित 50 लाख श्रद्धालु भक्तों ने गोवर्धन की परिक्रमा लगाई। परिक्रमा मार्ग में भीड़ के सैलाब को देख जेब कट चेन स्नेचरों के गैंग ने करहल, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, दिल्ली आदि से आकर गोवर्धन में डेरा डाल दिया।
मेले के चार दिनों में जेबकटों ने 300 से अधिक श्रद्धालुओं को अपना शिकार बना कर मोबाइल, चेन, पर्स आदि पर हाथ साफ कर पुलिस को खुली चुनौती दी है, हालांकि पुलिस ने 10 जुलाई को 7 आरोपियों की गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 54 मोबाइल बरामद किए थे। पुलिस की टीमें अभी भी इन्हें पकड़ने में लगी हैं, बावजूद इसके चकमा देकर भीड़ भाड़ वाले इलाके में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

मुड़िया मेले पर परिक्रमा मार्ग में जेबकटी की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। सात आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

गौरव त्रिपाठी सीओ गोवर्धन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें