फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त, बढ़े अपराध: जयंत चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रालोद अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए यूपी की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया। उन्होंने कहा कि यूपी में अपराध कम होने की बजाए बढ़ा है। पिछले पांच साल में योगी सरकार यूपी में कोई बदलाव नहीं कर पाई, अब १०० दिन की सरकार में भी ऐसा कोई करिश्मा नहीं किया।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिकरवार के आवास पर राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार मथुरा आए रालोद अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसानों को भड़काने का आरोप भी लगा था, अब नौजवानों को अग्निपथ योजना के विरोध में भड़काने के आरोप भी लग रहे हैं। इस योजना से नौजवानों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। किसान आंदोलन में सरकार को पीछे हटना पड़ा, इसी प्रकार अग्निपथ योजना पर भी सरकार पीछे हटेगी। रालोद अध्यक्ष ने मथुरा के प्रशासन से निर्दोष युवाओं के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले जांच करने की बात कही।
देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ने पर रालोद अध्यक्ष ने चिंता जताई। युवा अपने को असुरक्षित समझ रहा है। मथुरा में खेल सुविधा की कमी को दूर करने की बात कही। सुविधा न मिलने पर मथुरा के प्रतिभावान खिलाड़ी हरियाणा और दिल्ली से खेलने को मजबूर हैं। हर विधानसभा में खिलाड़ियों के लिए वह अपनी निधि से सुविधा देंगे। उदयपुर में कन्हैया की हत्या का दर्दनाक बताते हुए अंतरविरोध बताया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख, डॉ. अशोक अग्रवाल, छात्र नेता विश्वेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें