फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया मेला आज से, परिक्रमा के लिए उमड़ने लगा आस्था का समुंदर

Fri, 15 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
परिक्रमा के लिए उमड़ने लगा आस्था का समुंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े मेलों में शुमार मुड़िया पूर्णिमा मेला 15 जुलाई से शुरू हो रहा है। ‘गिरिराज धरण हम तेरी शरण...’ का भाव लिए परिक्रमाथियों की टोलियां गोवर्धन पहुंचने लगी हैं। देवशयनी एकादशी पर परिक्रमा के लिए गुरुवार शाम से श्रद्धालुओं की भीड़ गोवर्धन की तरफ बढ़ने लगी थी। देश विदेश से आने वाले भक्तों ने परिक्रमा शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोवर्धन में गुरुवार से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। राजस्थान और हरियाणा से दोपहर तक बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। राजस्थान के अलवर, दौसा, महुवा, करौली, जयपुर से पहुंचे परिक्रमार्थियों का कहना था कि शुक्रवार से भीड़ बढ़ जाएगी लिहाजा शाम से परिक्रमा शुरू करके रात तक पूरी कर ली। जो लोग होटलों में ठहरे हैं वे 15 जुलाई को देवशयनी एकादशी की सुबह से परिक्रमा शुरू कर देंगे।        


गिरिराज के जयकारों से गूंजने लगा गोवर्धन
गोवर्धन हर ओर अब गिरिराजजी की जयजयकार है। निजी वाहन और ट्रेन से आने वाले भक्त भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन दिखाई रहे है। भक्तिमय भजनों से ब्रज क्षेत्र गुंजायमान है। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बरेली, हाथरस, कासगंज, सिकंदराराऊ, सोरों, फीरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, अलीगढ़ और फर्रुखाबाद के लोग निजी वाहनों से गिरिराज नगरी पहुंचे हैं। मथुरा जंक्शन पर भी गिरिराज महाराज की जय जयकार है। 
विज्ञापन


बच्चों में जबरदस्त उत्साह
गुरुवार को मम्मी-पापा के साथ गोवर्धन पहुंचे गाजियाबाद निवासी पवन और सोनम का कहना था कि वह पहली बार परिक्रमा के लिए आए हैं। यहां का माहौल देखकर बड़ा अच्छा लग रहा है। पलवल निवासी रोहित और कल्पना अपने दादा दादी के साथ आए। पलवल निवासी घनश्याम सिंह ने बताया कि वे हर बार परिक्रमा के लिए पहुंचते हैं। हर पूर्णमासी पर परिवार के साथ आते हैं। अपने सभी बेटे और बहुओं को भी वह परिक्रमा करा चुके हैं। 
  
सभी होटल, गेस्टहाउस फुल
मुड़िया मेले के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से मथुरा, वृंदावन और हाईवे के सभी होटल और धर्मशालाएं बुक हो चुके हैं। होटल कारोबारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग हफ्ते भर पहले ही बुकिंग करा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें