फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सांसद चंद्रशेखर ने वीडियो कॉल पर दुल्हन के परिजन से की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नरहौली में तनाव को शांत करने और अपने-अपने पक्षों को संबल देने के लिए सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की सक्रियता बढ़ गई है। पुलिस की कानूनी कार्रवाई के बीच शुक्रवार को दोनों ही पक्षों के पीड़ित परिवार से मिलने विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे।
विज्ञापन

दोनों पक्षों पर कॉस प्राथमिकी होने के बाद पुलिस की कार्रवाई से दोनों पक्षों में डर का माहौल है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष आरके फाइटर दुल्हन के घर पहुंचे और परिजन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान पदाधिकारियों ने मौके से ही सांसद चंद्रशेखर आजाद से फोन पर वीडियो कॉलिंग पर पीड़ित परिवार की बात कराई। दूरभाष पर बातचीत के दौरान चंद्रशेखर ने परिजन को सांत्वना दी और कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन से वार्ता कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। उन्होंने समाज के लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की। वहीं दूसरी ओर नाली निर्माण के लिए नरहौली में धरने पर बैठे लोगों को पुलिस ने तनाव के कारण हटा दिया है। समाजसेविका मीना ठाकुर का कहना है कई दिन से चल रहा धरना शुक्रवार को पुलिस ने हटवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें