फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अधिक मास में तेज होगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति आंदोलन अधिक मास में निर्णायक चरण में प्रवेश करेगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास ने व्यापक जनसंपर्क अभियान की तैयारी तेज कर दी है और 25 लाख लोगों को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 17 मई से 17 जून तक चलने वाले अधिक मास में 25 लाख श्रद्धालुओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। 84 कोस परिक्रमा और वृंदावन में आयोजित भागवत कथाएं इस अभियान के प्रमुख आधार होंगी। देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच संत-समाज और भागवताचार्यों के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण को प्रमुखता से रखा जाएगा। साथ ही वाहन यात्रा निकाली जाएंगी। अयोध्या, काशी और हरिद्वार के प्रमुख संतों से संपर्क साधा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें