फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आरोपी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र में मघेरा चौराहे के पास सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राल निवासी युवक छटीकरा से मजदूरी कर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

ग्राम राल निवासी भीमसेन उर्फ भीमो (22) पुत्र बदन श्याम छटीकरा में मजदूरी का काम करते थे। सोमवार देर शाम काम खत्म करने के बाद वह बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह मघेरा चौराहे के पास पहुंचे तभी एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल भीमसेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, मौत की सूचना के बाद भीमसेन के परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी की कार को रोक लिया, लेकिन कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें