फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2024: कान्हा की सुरक्षा में 3000 पुलिस के जवान, 5 कंपनी पीएसी रहेगी तैनात, छावनी बनेगी जन्मभूमि

Mon, 19 Aug 2024 11:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर 3000 से अधिक जवान रेंज और जोन से सुरक्षा के लिए भेजे जाएंगे। ड्रोन से निगरानी होगी। इसके साथ ही शहर के अंदर ट्रैफिक नहीं संचालित होगा।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी और पांच कंपनी पीएसी सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। शासन स्तर से जिले को फोर्स उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें एक हजार से अधिक सिपाही, 100 से अधिक इंस्पेक्टर-दरोगा, 15 के करीब सीओ, 4 एडिशनल एसपी शामिल हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

इनके अलावा पांच कंपनी पीएसी भी रहेगी। हालांकि आरएएफ शासन ने अभी नहीं दी है। बाहर से आने वाले पुलिस-पीएसी के जवानों के साथ ही जिले में थानों और लाइन में तैनात पुलिसकर्मी भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। त्योहार के मद्देनजर छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं।



 

25 अगस्त से ही मजिस्ट्रेट ड्यूटी शुरू हो जाएगी। बाहर से आने वाली फोर्स भी इसी दिन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमान संभाल लेगी। इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जा रही है। इस दिन सोमवार है। पुलिस-प्रशासन का मानना है कि 25 अगस्त को रविवार का अवकाश होने के चलते लोगों की भीड़ इसी दिन से ब्रज में जुटना शुरू हो जाएगी। उसी लिहाज से सुरक्षा से लेकर भीड़ प्रबंधन तक के इंतजाम किए गए हैं।

 

इधर, वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 27 को जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में प्रशासन ने सभी ड्यूटी 25 से 27 अगस्त तक के लिए निर्धारित की है, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
राधारानी के धाम बरसाना में भी भारी भीड़ जुटने के आसार
 
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन ने राधारानी के धाम बरसाना में भी भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिहाज से ड्यूटी लगाई है। दरअसल, पिछले कुछ समय से श्रद्धालु बरसाना में काफी अच्छी संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जन्माष्टमी पर्व पर यहां भी अच्छी भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें