फोटो 1: गांव मगोर्रा के रामपट्टी थोक में बंदरों के हिलाने से चौपाल पर गिरा क्षतिग्रस्त हुआ विद्
सौंख। विद्युत विभाग की लापरवाही चलते और बंदरो के उत्पात के कारण बिजली के दो खंभे गिर गए। खंभे एक चौपाल पर गिरे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
गांव मगोर्रा के रामपट्टी थोक स्थित सार्वजनिक चौपाल के पास जंग लगे दो खंभे खड़े थे। रविवार सुबह करीब 9 बजे इन खंभों पर बंदर चढ़ गए और खंभों को हिलाने लगे। कुछ ही देर में दोनों खंभे पास की चौपाल पर गिर गए। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में कोई बड़ा नुकसान नही हुआ। ग्रामीणों ने हादसा की सूचना निगम के जेई जीतेन्द्र सिंह को दी। उधर खंभे गिरने से रामपट्टी थोक की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
उमेश चंद, दुल्लो, भगवान सिंह, खजान सिंह, नवल सिंह, रनवीर सिंह, लोकेश कुमार ने जंग लगे खंभों को बदलने की मांग की है। जेई जीतेन्द्र सिंह का कहना है कि बंदरों के कारण दो खंभे गिरे हैं। कोई नुकसान नही हुआ। जल्द ही दोनों खंभों को बदला जाएगा।