फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा के सौंख में बंदरों का आतंक, घर से लेकर बाजार तक...दहशत में हैं लोग; आए दिन होते हैं हमले

Mon, 13 Jul 2026 01:40 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सौंख कस्बे में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग दहशत में हैं। बंदर राहगीरों पर हमला कर रहे हैं और घरों व दुकानों में घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं, जबकि लोगों ने नगर पंचायत से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बंदर। - फोटो : Archive
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख आदर्श नगर पंचायत में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ गया है। इससे कस्बावासी खासे परेशान हैं। नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत के बाद भी बंदरों को पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं हो रही है। आए दिन बाजार समेत कॉलोनियों में लोगो पर बंदर हमले कर रहे है। इससे लोगों में रोष व्याप्त हैं। उनका आरोप है कि तमाम शिकायतों के बावजूद नगर पंचायत स्तर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी पुलिस के जवान की मौत: बैंक के गार्ड रूम में कैसे चली गोली? अंतिम संस्कार के दौरान छलका पिता का दर्द; जानें क्या कहा

 


नगर पंचायत के कई वार्ड में इन दिनों लोग बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। नगर के मुख्य बाजार, शेढ़ का मठ, सीमेंट रोड़, सहजुआ थोक, पुन्ना थोक, अग्रसेन मार्ग, नवीन कॉलोनी, बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में बंदरो का आतंक कायम है। लोगों को दौड़ा लेना, घरों में घुस जाना, सामान उठा ले जाना जैसी समस्या से कस्बेवासी ग्रस्त हैं। बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग अकेले-दुकेले छत पर भी जाने से कतरा रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  ससुराल नहीं यातनागृह: सास-ननद के तानें, पति भी हुआ बेरहम; विवाहिता का दुपट्टे से दबा दिया गला



 

इसे लेकर कई बार नगर पंचायत प्रशासन को अवगत करा दिया था लेकिन अभी तक बंदरो का पकड़वाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से बंदरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। बंदरों के हमले से श्रीनिवासन भारती, प्रेमसिह, रामवीर चाहर, करन सिंह, बाबा देवानंद महाराज आदि घायल हुए है। इस बारे में प्रभारी ईओ एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी का कहना है कि बंदरों को पकड़वाने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  UP: साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, रडार पर आए 400 म्यूल बैंक खाते; जांच हुई शुरू

 

अग्रसेन मार्ग निवासी महेश अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों बंदरों के आतंक से पूरा कस्बा परेशान हैं। दुकानदार भी इन बंदरों के आतंक से सहमे हैं। मौका देखते ही बंदर खाने पीने वाले सामान पर अक्सर यह टूट पड़ते हैं। सहजुआ थोक निवासी रामवीर सिंह चाहर ने बताया कि बाजार समेत कॉलोनियों में बंदरों के आतंक बढ़ता जा रहा है। राहगीरों से सामानों को छुड़ाकर भाग जाते है और साथ हमला कर देते है। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही है।

ये भी पढ़ें -  UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर धूं-धूंकर जली कार, मुसीबत में पड़ गया पूरा परिवार; कूदकर बचाई जान
 
विज्ञापन

चामुंडा देवी कॉलोनी निवासी एसएन भारती ने बताया कि बंदरों की तादात दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आए दिन बंदरों के झुंड राहगीरों पर हमला करके उन्हे बुरी तरह से घायल कर रहे हैं। बंदर घरों में रखे कीमती सामान को उठाकर भाग जाते है। वहीं घरों में टंगे कपड़ों को फाड़ देते है। मुख्य बाजार के रहने वाले संजय बंसल ने बताया कि कई लोग बंदरों से डरकर अचानक भागने पर घायल हो चुके है। आए दिन बंदरों द्वारा एक के बाद एक लोगों को काटे जाने की घटना होती रहती है। इससे कस्बा समेत ग्रामीण अंचल के लोगों में भारी रोष है।

ये भी पढ़ें -  Mathura: साइबर ठग गिरफ्तार, आईफोन, फर्जी आधार कार्ड और मिला ऐसा सामान; पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें