फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया रोशनी से चमचमाएगा मोहन पहलवान स्टेडियम-डिग्री कॉलेज मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मोहन पहलवान स्पोटर्स स्टेडियम गणेशरा और केआर डिग्री कॉलेज के दिन बहुरने वाले हैं। स्टेडियम और कॉलेज का मैदान दूधिया रोशनी में नहाता नजर आएगा। हर प्रकार के खेल की सुविधा खिलाड़ियों को मिले और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रज के युवा डंका बजाएं, इसके लिए उर्जा मंत्री स्थानीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने 89.54 लाख रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

मोहन पहलवान स्टेडियम और केआर डिग्री कॉलेज की हालत खस्ताहाल है। स्टेडियम में खिलाड़ी तो आते हैं, पर सुविधाओं का अभाव है। इसे देखते हुए उर्जामंत्री ने स्पोर्ट्स स्टेडियम के विकास का कार्य शुरू कराया है। स्टेडियम में सिंथेटिक टेनिस कोर्ट तैयार हो रहा है। पूरा स्टेडियम दूधिया रोशनी से नहाएगा। इसके लिए तीन फ्लड लाइट लगाई जा रही हैं। महिला, पुरुष व दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए टॉयलेट कॉप्लेक्स पर भी काम चल रहा है। यह तीनों कार्य 89.54 लाख रुपये की लागत से दिसंबर की शुरुआत में पूरे हो जाएंगे।
रेसलिंग हॉल का रेनोवेशन कार्य भी शुरू हो गया है। इसके बाद वेटलिफ्टिंग हॉल, मल्टीपरपज हॉल, बैडमिंटन हॉल, बास्केट बॉल कोर्ट, बॉक्सिंग रिंग का रेनोवेशन भी होगा। स्टेडियम में 400 मीटर का सिंथेटिक रनिंग ट्रैक भी तैयार हो रहा है। इन कार्यों से एथलेटिक्स से जुड़ी 24 प्रतिस्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जा सकेगा। इनमें हर तरह की रनिंग, सभी तरह के थ्रो व जंप शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए एक ओपन जिम भी लगाया जाएगा। गणेशरा स्टेडियम और केआर डिग्री कॉलेज में करीब 1.30 करोड़ रुपये खर्ज किए जाएंगे। केआर डिग्री कॉलेज में भी बाउंड्री वॉल, फेंसिंग, स्पोर्ट्स ग्राउंड के लिए ट्यूबवेल, फ्लड लाइट का काम हो रहा है।
स्टेडियम में टेनिस के लिए सिंथेटिक कोर्ट, हॉकी टर्फ, कबड्डी मैट, रेसलिंग मैट की उपलब्धता होने से वैश्विक मानकों के हिसाब से खिलाड़ियों को तैयार होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

-श्रीकांत शर्मा,ऊर्जा मंत्र और मथुरा-वृंदावन विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें