फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच के पोस्टर में मोदी-शाह-अनुराग

Thu, 03 Mar 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाजपा के शीर्ष नेता अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी को मुख्य मंच के प्रमुख बैनर में स्थान नहीं मिला है।
विज्ञापन


देश भर से जुटने वाले युवाओं को इस मंच पर सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित  शाह की छवि ही दिखाई देगी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज शुक्रवार से वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित विश्वशांति सेवाधाम परिसर में आयोजित होने जा रहा है। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

करीब 12000 युवाओं के लिए यहां बनाए गए पंडाल में विशाल मंच भी बनाया गया है। मंच पर लगे एक मात्र बैनर (फ्लैक्स) में एक तरफ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर हैं, तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को कहीं स्थान नहीं मिल सका है। पार्टी के दोनों ही शीर्ष नेता इस मंच से पूरी तरह से गायब हैं।

इतना ही नहीं, भगवान श्रीकृष्ण के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली होने के बावजूद यहां इस मंच पर न तो श्रीकृष्ण और न ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय को ही स्थान मिला है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें