फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखर में मिला लापता युवक का शव, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र के दौताना गांव की पोखर की दलदल में फंसने से एक युवक की मौत हो गई। वह चार दिन से घर से लापता था। मंगलवार सुबह जब बच्चे स्कूल जाने के लिए गांव के बच्चे जब वहां से निकले तब उन्हें पोखर से युवक का सिर और आधा धड़ दिखाई दिया। इसे देख बच्चे डर कर घर भाग गए और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब मामले की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

दौताना के सैनी मोहल्ला निवासी रिंकू(३०) चार दिन पहले घर से खाना खाकर निकला था। इसके बाद वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी आसपास व रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव के बच्चे लगभग 8 बजे प्राइमरी पाठशाला में पढ़ने निकले तो रास्ते में पड़ने वाली पोखर की दलदल से एक व्यक्ति का सिर और आधा धड़ निकला दिखाई दिया।
इससे बच्चे डर गए और स्कूल जाने की बजाए घर लौट गए। जहां बच्चों ने अपने माता-पिता को बताया तो लोग मौके पर पहुंचे और युवक की पहचान रिंकू के रूप में की। दलदल में फंसने से हुई युवक की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने की नारेबाजी
मथुरा। आक्रोशित लोगाें ने जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की। लोगों का कहना था कि हर बार चुनाव में पोखर की सफाई की बात कही जाती है लेकिन सफाई हो नहीं पाती। तहसील प्रशासन इस सब से बेखबर बना हुआ है जिसके कारण अब तक चार-पांच लोग एवं लगभग इतने ही पशुओं की दलदल में फंसने से मौत हो चुकी है लेकिन इस बारे में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। यही कारण है कि इस पोखर को गांव के लोग खूनी पोखर के नाम से भी जानते हैं। बताया गया कि रिंकू के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। बेहद गरीब परिवार के इस युवक की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें