फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता अधेड़ की गोली मार कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। थाना क्षेत्र के गांव बालकिशन गढ़ी निवासी एक अधेड़ बृहस्पतिवार की शाम लापता हो गया। शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर चरी के खेत में उसका शव मिला। अधेड़ के गोली लगी थी। साथ ही गले में फांसी का फंदा भी लगा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गढ़ी बालकिशन निवासी 47 वर्षीय शिवनंदन शर्मा पुत्र गजाधर सिंह घर से खाना खाने के बाद अचानक लापता हो गया। परिवार वालों ने खोजा, लेकिन कहीं भी कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को उसका शव गांव के बाहर यमुना एक्सप्रेसवे समीप चरी के खेत में लहूलुहान पड़ा मिला। मृतक के गले पर गोली का निशान था। शव से कुछ दूरी पर पास में बने ट्यूबवेल के गड्ढे में तमंचा मिला है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला ने बताया कि मामला संदिग्ध है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें