फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह से लापता युवक का पुलिस नहीं लगा सकी सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। मोटा गणेश मंदिर के निकट से लापता हुए युवक को डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। कोतवाली पुलिस की अनसुनी से परेशान होकर युवक की मां ने कोर्ट की शरण ली है। इसके अलावा तीन लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर कर स्थानीय पुलिस के प्रति रोष जाहिर किया है।
विज्ञापन

गत 30 अगस्त को मोटे गणेश मंदिर के समीप से लापता हुए गोपाल स्वरूप (28 वर्ष) की तलाश लगाने को पुलिस की मदद के लिए कोतवाली के चक्कर काट रही गौतमपाड़ा निवासी उसकी मां सरला देवी ने स्थानीय पुलिस के प्रति रोष जाहिर किया। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस उनके पुत्र को तलाश नहीं कर रही है।
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्य की इतिश्री कर ली है। आशंका है कि उसके पुत्र का अपहरण कर लिया है। पीड़िता ने शक के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कोर्ट के आदेश पर युवक के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें