फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मांट में दिल दहलाने वाली घटना...चार दिन से लापता थे भोला और प्रिंस, यमुना में दोनों के मिले शव

Mon, 17 Nov 2025 11:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

चार दिन से लापता दो बच्चों के शव यमुना नदी में मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चों के शवों को देख परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन
परिजनों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट मूला से 14 नवंबर को दो बच्चे लापता हो गए, जिनके शव सोमवार सुबह यमुना नदी में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


मांट मूला ईदगाह बस्ती से भोला और प्रिंस दोनों बच्चे 14 नवंबर से लापता हुए थे, जिनकी तलाश परिजनों द्वारा की जा रही थी। काफी तलाश के बाद  भी उनके बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही था। 


विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार सुबह दोनों बच्चों को शव  यमुना नदी में उतराते हुए दिखाई दिए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने मांट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची पुलिस ने ही दोनों शवों को बाहर निकाला। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि दोनों शवों को बाहर निकाला गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें