मथुरा। ओमेक्स वृंदावन में मौसी के साथ रह रहा इंजीनियर चार दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र से लापता हो गया। वह जंक्शन पर स्टेनो के पद पर तैनात मौसी को एक्टिवा से छोड़ने आया था। इसके बाद घर नहीं पहुंचा। मौसी ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
आकाश उर्फ राजू पुत्र संजय निवासी छतरपुर पिछले कुछ दिनों से मौसी विजय लक्ष्मी लक्ष्मी के साथ ओमेक्स वृंदावन में रह रहा था। विजय लक्ष्मी रेलवे में जंक्शन पर स्टेनो के पद पर तैनात हैं। 31 जुलाई को आकाश एक्टिवा से उन्हें छोड़ने जंक्शन आया। उसके बाद घर नहीं पहुंचा। शाम को जब वह घर पहुंचीं तो आकाश की खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। चौकी बाग बहादुर क्षेत्र में रेलवे कॉलोनी के पास उसकी स्कूटी मिली। फोन बंद मिला। आकाश बीटेक कर चुका है। फिलहाल ओमेक्स में रह रहा था। शहर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस युवक की खोजबीन कर रही है।