फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल मेें बंद भाइयों ने कलाई पर बांधी राखी

विज्ञापन
अपने नन्हे से भाई के हाथ में राखी बांधती छोटी सी बहन - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। रक्षाबंधन के पर्व पर जेल में बंद भाइयों ने बहनों द्वारा भेजी गईं राखियों को कलाई पर बांधा और जेल के अंदर ही बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। वहीं, जो बहनें जेल में बंद हैं उनके द्वारा पहले से ही राखियां भाइयों को भेज दी गईं। जेल के गेट पर भी राखी के 24 पैकेट रखे गए।
विज्ञापन

जेल अधिकारियों ने पहले से बंदियों को बता दिया था कि कोरोना के चलते अबकी बार जेल में कोई मुलाकात नहीं होगी। जिसके चलते पुरुष बंदी पहले से ही अपनी राखियां मंगा लेें तथा महिला बंदी अपनी राखियां भेज दें। जेल अधिकारियों के इस निर्देश के बाद 16 महिला बंदियों ने जेल से बाहर भाइयों को राखी भेजीं। जेल में बंद भाइयों की राखियों के आने का क्रम चालू हो गया और इन राखियों को सैनिटाइज कर रखा गया और रक्षाबंधन के दिन पुरुष बंदियों को राखी दी गईं। इसके अलावा कुछ पुरुष बंदियों की बहनों ने जेल के गेट पर भी राखियां रखीं। यह राखियां बंदियों को रक्षाबंधन के अगले दिन दी जाएंगी। जेलर अरविंद पांडेय ने बताया कि जेल में रक्षाबंधन के दिन मिलाई बंद रखी गई है। अधिकतर बंदियों ने पहले ही राखियां मंगा ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें