फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के साथ कुकर्म, दो किशोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। जैंत चौकी क्षेत्र के एक कस्बा में चार वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के चाचा ने पड़ोस के दो किशोरों पर आरोप लगाते हुए जैंत चौकी में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराकर दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित बच्चे के चाचा ने पड़ोस के 16 व 13 वर्षीय दो किशोरों पर आरोप लगाते हुए बताया कि वे उसके चार वर्षीय भतीजे को बुधवार की सुबह फुसलाकर बंद पड़े विद्यालय में ले गए। जहां उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ कुकर्म किया। बच्चे की चीख सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। बाद में दोनों आरोपी जैंत पुलिस के हवाले कर दिए। एसपी सिटी उदय शंकर ने बताया कि बच्चे का मेडिकल कराया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें