फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकराबानो ने जीती ऑनलाइन बैंच प्रतियोगिता ट्राफी

विज्ञापन
मथुरा। गांव नीमगांव निवासी खिलाड़ी इकराबानो। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। गांव नीमगांव निवासी इकराबानो ने ऑनलाइन नेशनल सीनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता जीती है। वह अब तक गोल्ड व रजत के साथ कई दर्जन प्रतियोगिताएं जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी हैं।
विज्ञापन

इकराबानो नीमगांव के नवाब अली की पुत्री हैं। उन्होंने शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर ध्यान दिया। स्कूल से कॉलेज स्तर तक कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को अपने नाम किया। वह जापान सहित अन्य देशों में खेल चुकी हैं। कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के चलते कई प्रतियोगिताएं नहीं हो र्पाइं, लेकिन उन्होंने अपना अभ्यास कम नहीं किया। लगातार जिम में मेहनत की। इसी मेहनत के बलबूते ऑनलाइन नेशनल सीनियर पावर लिफ्टिंग कंपटीशन में 52 किलो में मथुरा की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि दूसरे स्थान पर गाजियाबाद की दीक्षा शर्मा रहीं। वे अपनी सफलता से वर्तमान में बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें