फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छटीकरा-चारधाम हाईवे पर बदमाशों ने छीनी महिला की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैत क्षेत्र अंतर्गत छटीकरा के पास चारधाम हाईवे गेट के सामने एक महिला पर्यटक छिनैती का शिकार हो गई। घटना एक जून की है, जब अज्ञात बदमाश महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर जैत थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के रोड़ाबाड़ा निवासी विजय श्री अपने परिजन के साथ वृन्दावन घूमने आई थी। एक जून को जब वह चारधाम हाईवे गेट के सामने से गुजर रही थीं, तभी अज्ञात बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली।
पीड़ित महिला ने जैंत थाना पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें