फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बदमाशों ने बाइक सवार को मारी गोली, सिर को पार कर गई; मौके पर मौत

Wed, 26 Jun 2024 10:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तीर्थनगरी में बदमाशों ने बाइक सवार को गोली मार दी। गोली उसके सिर को पार कर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
प्रेम सिंह चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में छाता कोतवाली के पास मंगलवार देर रात बाइक सवार युवक की बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर पीछे बैठा था। बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


छाता कोतवाली क्षेत्र के सिंगू थोक निवासी प्रेम सिंह चौधरी अपने साथी रत्न सिंह के साथ पेप्सी कम्पनी से ड्यूटी करके घर लौट रहा था। छाता कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर आगरा-दिल्ली हाईवे पर होटल टॉप मोस्ट के सामने पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने प्रेम सिंह के सिर पर असलाह सटाकर गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक सवार फरार हो गए।

इसकी सूचना रत्न सिंह ने प्रेम के परिवार व पुलिस को दी। पुलिस मृतक को केडी मेडिकल कॉलेज में ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय व एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने घटनास्थल का मुआयना किया। मामले की जांच और हत्या के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें