मथुरा। बाद–मथुरा जंक्शन स्टेशनों के बीच लगभग 5.60 किलोमीटर नवनिर्मित तीसरी लाइन का संरक्षा परीक्षण पूर्वोत्तर परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल समेत मंडल व निर्माण संगठन के अधिकारी मौजूद रहे।
रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ मोटर ट्राॅली के माध्यम से बाद–मथुरा जंक्शन स्टेशनों के बीच नवनिर्मित अप तीसरी लाइन 5.60 किलोमीटर का संरक्षा से संबंधित निरीक्षण किया। इस दौरान उक्त रेल खंड के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नल, गेट, ब्रिज, ट्रैक, ट्रैक-प्वाइंट, इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता का गहनता से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद नवनिर्मित लगभग 5.60 किमी ब्राॅडगेज लाइन पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन का स्पीड ट्रायल भी किया गया। इस रूट की रेल को अनुमति के पश्चात रेल प्रशासन द्वारा ट्रेन संचालन किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र में यातायात ज्यादा तेज और सुगम होगा।