फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: दिनदहाड़े युवक को लाठी से पीटा, रिवाल्वर से मारी गोली, असलहे लहराते हुए टहलते रहे, क्षेत्र में दहशत

Thu, 23 Feb 2023 01:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर

सार

भरतपुर जिले से दहशतगर्दी की लाइव तस्वीरें सामने आई हैं। यहां दबंगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर क्षेत्र में दहशत फैला दी। दबंगों ने पूर्व पार्षद के भाई के भाई को न सिर्फ पीटा बल्कि उश पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। 

 
विज्ञापन
वारदात की लाइव तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन दबंगों ने बंदूक, रिवाल्वर और लाठी लेकर एक युवक पर हमला बोल दिया। उसे ने उसे लाठी से पीटा, दूसरे ने रिवाल्वर से दो गोलियां मारी। तीसरे ने बंदूक में गोली भरकर फायर कर दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।  

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के काली की बगीची के पास की है। यहां गरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने दहशत फैला दी। बदमाशों ने पूर्व पार्षद के छोटे भाई लाला पहलवान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। घटना में लाला गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। 

एक दिन पहले ही आए थे डीजीपी दिनेश एमएन

घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को आरबी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चारों तरफ नाकाबंदी की है। लेकिन, बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है। ज्ञात हो कि बुधवार को भरतपुर में डीजीपी दिनेश एमएन आए हुए थे। उनके जाते ही इस तरह की घटना होना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है।

विज्ञापन

बदमाशों ने भाजपा नेता पर बरसाईं थी ताबड़तोड़ गोलियां

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला

बताते चलें भरतपुर में पूर्व में भी कई बार फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। शहर के जघीना मोड़ के पास भी पिछले दिनों बदमाशों ने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि कुछ दिनों बाद बदमाश पुलिस की पकड़ में आ गए थे। लगातार इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें