फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, दंपती को पीटकर किया घायल, नकदी-जेवर लेकर फरार

Sat, 19 Feb 2022 04:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के गांव आनंदगढ़ी में शुक्रवार रात को बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया और लूटपाट कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में सो रहे दंपती को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


महावन थाना क्षेत्र के गांव आनंद गढ़ी के समीप मुकेश जाटव घर में सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर वह घर के बाहर निकला। बाहर दो व्यक्ति खड़े थे। टोकने पर बदमाशों ने मुकेश के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया और लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गहरी चोट लगने से वह बेहोश हो गया। 
 
घर पर सिर्फ पति-पत्नी थे 
बदमाश घर के अंदर घुस गए। घर के अंदर उसकी पत्नी रचना ही थी। मुकेश का बड़ा भाई कालीचरन अपनी बहन की ससुराल बुराबई छोटी कोसी के समीप शादी समारोह में गया हुआ। घटना के वक्त मुकेश और उसकी पत्नी रचना ही थे। बदमाशों ने रचना को भी पीटा। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बलदेव स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। पीड़ित दंपती ने बताया कि घर में एक लाख 28 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण रखे थे। बदमाश सब लूट ले गए। थाना प्रभारी अमर सिंह परमार ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें