फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में चमत्कारिक दृश्य: चादर के आरपार हुई दीपक की लाै, नहीं जला कपड़ा; नरी सेमरी देवी मंदिर का VIDEO

Sat, 21 Mar 2026 09:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में स्थित नरी सेमरी देवी मंदिर में शनिवार को अद्भुत दृश्य देखने को मिला। आरती के दाैरान दीपकों की लाै कपड़े की चादर के आरपार हो गई। लेकिन कपड़ा नहीं जला। बड़ी संख्या में लोग इस पल के साक्षी बने। 
विज्ञापन
नरी सेमरी देवी मंदिर में आरती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता के गांव नरी सेमरी में तीज की चमत्कारिक आरती की झलक पाने के लिए शनिवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। देवी मां के परम भक्त ध्यानू भगत (आगरा वाले) के परिजन ने आरती की। इस दौरान बड़े-बड़े दीपकों की लौ कपड़े की चादर के आरपार हो गई, लेकिन चादर नहीं जली। यह देख श्रद्धालुओं ने मैया के जयकारे लगाए। पूरा मंदिर परिसर गुंजाएमान हो गया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

नरी सेमरी स्थित देवी मंदिर परिसर से प्रथम आरती शाम 7.10 बजे, दूसरी आरती शाम 7.35 बजे ध्यानू भगत (आगरा वाले) के परिजन ने निकाली। इस आरती को देखने के लिए सैकड़ों भक्त अपने-अपने स्थानों पर खड़े होकर टकटकी लगाए बैठे थे। आरती में बड़े-बड़े दीपकों की तेज लौ के ऊपर सफेद चादर को रखा गया, लेकिन चादर में आग नहीं लगी। इसके बाद ध्यानू भगत के परिजन ने इसी तरह देवी मां की आरती की। अनूठी आरती देखकर भक्त आश्चर्यचकित रह गए। इस दौरान नत्थी सिंह, मनोज कुमार, पूर्व सभासद ठाकुर वीरी सिंह, विक्रम सिंह, अशोक भार्गव, राजू भार्गव, देवों, नीरज, प्रेम आदि उपस्थित थे। मेला इंचार्ज ललित फोर्स के साथ तैनात रहे।

 
विज्ञापन

नरी सेमरी मेले में बढ़ाए बसों के फेरे
नरी सेमरी मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देख परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निगम ने 25 बसों को मेले में लगाया है। इससे मेले तक उनका पहुंचना आसान हो सके। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालु को आवागमन में परेशानी न हो। 

ये भी पढ़ें-LPG Crisis: गैस बुकिंग पर आया नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं की बंद की गईं सेवाएं; सिलिंडर के लिए ये काम करना जरूरी

">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें