फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाबालिग हुई गायब...मुस्लिम युवक पर भगा ले जाने का आरोप, तलाश में जुटी पुलिस; परिजनों को सता रहा ये डर

Tue, 06 May 2025 04:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में शाैच के लिए घर से गई नाबालिग वापस नहीं लाैटी। परिजनों का आरोप है कि मुस्लिम युवक उसे भगा ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव उमराया में एक नाबालिग लड़की को मुस्लिम युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। मामले में पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


गांव उमाराया निवासी लड़की के परिवार ने बताया कि सोमवार की सुबह 14 वर्षीय पुत्री शौच के लिए गई थी। जब लौटकर नहीं आई तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने गांव में बेटी को खोजा तो पता चला कि एक मुस्लिम युवक अपने साथी के साथ उनकी बेटी को जबरन बाइक पर बिठाकर ले जाते हुए देखा है।

 
विज्ञापन

परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पीड़ित पिता ने बताया कि उसको डर है कि उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। लड़की के पिता ने छाता कोतवाली पुलिस को इस संबंध में तहरीर भी दी है। सीओ छाता आशीष शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें