फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: राधाकुंड में निकली दूध की धारा, लोगों ने बताया राधारानी का चमत्कार, देखें वीडियो

Thu, 20 Oct 2022 09:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के राधाकुंड में अहोई अष्टमी पर ऐसी दृश्य देखने को मिला, जिससे श्रद्धालु हैरान हो गए। राधारानी कुंड के जल का रंग अचानक दूध के जैसे हो गया। श्रद्धालु इसे दूध की धारा बताकर इसे चमत्कार कहने लगे। 
विज्ञापन
राधारानी कुंड के जल का रंग हुआ श्वेत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में सोशल मीडिया पर राधाकुंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राधाकुंड में दूध की धार निकलती दिखाई दे रही है। स्वेत धारा में राधारानी का जल बहता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


वायरल वीडियो राधाकुंड स्थित राधारानी कुंड को बताया गया है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात राधाकुंड में दूध की धार निकलती हुई दिखाई दी तो लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्नान करने आए श्रद्धालु इसे राधारानी का चमत्कार कहकर तरह तरह की बातें करने लगे। 

कुंड में दिखाई दे रही है श्वेत धारा

इस वीडियो को जो भी व्यक्ति देख रहा है, वह अपनी भावना भगवान के प्रति प्रकट कर रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दूध की धारा श्वेत धारा में बहता राधारानी का जल किस तरह से बह रहा है। बता दें कि सोमवार रात को अहोई अष्टमी राधाकुंड में हजारों श्रद्धालु भी पहुंचे थे। 

स्थानीय निवासी अमित गौड़, भोला दुबे, कलाकार हरिशंकर शुक्ला ने बताया कि यह दुग्ध धारा बीती रात्रि को संगम कुंड के निकट निकली है। स्वेत धारा में बेहता राधारानी का जल को लोग बोतलों में भरकर ले गए। कुंड से राधारानी का प्राकटय हुआ था और राधारानी का निवास स्थान भी इस कुंड को माना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें