फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शोभायात्रा में दिया जीओ और जीने दो का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महावीर जयंती पर सोमवार को जैन समाज द्वारा भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली। श्रीचंद्रप्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में जियो और जीने दो का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में आचार्य विद्यासागर महाराज समेत अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को सुसज्जित रथ में विराजमान कर श्रद्धालु नगर में भ्रमण कराते चल रहे थे। शोभायात्रा जैन गली से प्रारंभ होकर चौक बाजार, डोरी बाजार, होली गेट, कोतवाली रोड और भरतपुर गेट होते हुए मंदिर पर आकर संपन्न हुई। यहां भगवान महावीर की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया। आलोक जैन ने रथ के सारथी की बोली ली। इस दौरान राजीव जैन, गुड्डू जैन, अशोक छाबड़ा, अमित जैन, संजय जैन, पंकज जैन, संजीव जैन, निर्भय जैन, आशीष जैन, विवेक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें