फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सभी केंद्र मेरे भाई ठाकुर बांकेबिहारी समय से राखी बंधवा लेना...

Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। मेरे भाई बांकेबिहारी आपके लिए मैं राखी और टीका भेज रही हूं। समय से राखी बंधवा लेना और टीका लगवा लेना और अपनी बहन को यह आशीर्वाद देना कि मेरा परिवार हमेशा खुश और सुरक्षित रहे। आपकी बहन सोनाली। यह भाव किसी बहन का भाई के प्रति नहीं, बल्कि देहरादून निवासी एक महिला भक्त ने अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी को भाई मानकर रक्षा सूत्र ठा. बांकेबिहारी मंदिर में भेजकर व्यक्त किया है।
विज्ञापन

इस तरह पिछले एक माह से देश-विदेश से भावमय संदेश के साथ आकर्षक राखियां, रोली, चावल, चॉकलेट, सुपारी, टॉफी भक्तजन भेज रहे हैं। ठा. बांकेबिहारी प्रबंधन डाक द्वारा प्रतिदिन आ रहे भावभरे संदेश के साथ राखियां और रोली चावल आदि सामान को सुरक्षित रख रहे हैं। देश के विभिन्न शहरों से आईं बहनों के पत्रों के साथ राखियों को रक्षाबंधन के दिन मंदिर प्रबंधन द्वारा ठाकुर बांकेबिहारी को अर्पित किया जाएगा।
चांदनी चौक दिल्ली निवासी सुमित्रा देवी ने रक्षाबंधन पर बांकेबिहारी को पत्र में लिखा है कि प्रभु मैं और मेरा परिवार आपको अपने घर का सदस्य मानता है, इसलिए मैं आपको रक्षाबंधन पर्व के लिए राखी भेज रही हूं। मेरी भेजी राखी को अवश्य स्वीकार करना और एक भाई की तरह मुझे और मेरे परिवार पर कृपा रखना।
विज्ञापन

ठा. बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत का कहना है कि पिछले एक माह से रक्षाबंधन पर्व के लिए विभिन्न शहरों से राखियां और मिठाई के रूप में चॉकलेट, टॉफी डाक द्वारा आ रही हैं। इतना नहीं, टीका लगाने के लिए रोली, चावल, सुपारी एवं खिलौने भी आ रहे हैं। इससे ठाकुरजी के भक्तों का प्रभु के प्रति भाव का अहसास होता है। भक्तों द्वारा भेजी गईं राखियां और अन्य सामान को सुरक्षित रखा गया है। रक्षाबंधन के दिन प्रात: उन्हें समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें